फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अर्तजनपदीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़

अर्तजनपदीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अर्तजनपदीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़
अतर्जनपदीय लुटेराें के गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

-लूट की दो बाइक, नगदी, तमंचा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
-इमामगंज के समीप से कोखराज पुलिस ने दबोचा, साथियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज पुलिस ने रविवार रात अंतर्जनपदीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। इमामगंज के समीप से पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया जब कि सरगना समेत तीन लुटेरे भागने में सफल रहे। पुुलिस ने लूटी गई दो बाइकों के साथ नगदी बरामद करते हुए लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
कोखराज पुलिस रविवार की रात गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली की पूरामुफ्ती पुलिस बाइक सवार दो लुटेरों का पीछा करते हुए इमामगंज की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही कोखराज कोतवाल पुलिस टीम के साथ इमामगंज चौराहे के समीप घेराबंदी करते हुए जा धमके। पुलिस टीम ने इलाहाबाद की ओर आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरे कौशलेन्द्र पुत्र लवकुश निवाी लोधौर पिपरी, धर्मेन्द्र उर्फ जग्गा निवासी लोधौर पिपरी को धर दबोचा। जब कि बाइक में रहे तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटी गई अपाचे और पैशन प्रो बाइक के साथ 5230 रुपया लूट की रकम बरामद किया है। लुटेरो ने 11 दिसंबर को ककोढ़ा के समीप से पैशन गाडी लूटी थी। दूसरी घटना परसरा के समीप 19 दिसंबर को परसरा गांव के समीप की थी। यहां पर उन्होंने एक युवक से एक लाख नगदी के साथ अपाचे बाइक लूटी थी। वहीं सितंबर महीने पर पइंसा इलाके के एक युवक को पीटकर नगदी लूट लिया था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लुटेरो का यह गिरोह कौशाम्बी के साथ आस-पास के जिलों में भी वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस टीम को इस कार्य के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------
दोस्ती ने कौशलेन्द्र को बना दिया लुटेरा
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी के लोधौर गांव का कौशलेन्द्र पुत्र लवकुश एलएलबी की पढाई करता था। बताया कि धर्मेन्द्र से उसके भाई की दोस्ती है। इसी दोस्ती में वह धमेन्द्र को छोड़ने के लिए पूरामुफ्ती गया था। जहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया। दोस्ती ने कौशलेन्द्र का सफर जेल तक करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------



भैंस खोल ले गए चोर
चरवा(ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी सीतारात पशुपालक है। रविवार की रात बेखौफ चोरों ने घर के सामने छप्पर के नीचें बधी भैस को खोल ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह हुई। खोजबीन के बाद भुक्तभोगी थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मवेशी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
---------
मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से वृद्ध मजदूर घायल
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के जीवनगंज गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग मजदूर को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया गया। जहां से उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया।

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग चौड़ीकरण का काम करा रही जीएमआर इंफ्रा लिमिटेड कंपनी का डंपर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। सोमवार दोपहर डंपर मिट्टी लादकर जीवनगंज की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे कोखराज के अशरफपुर गांव निवासी मजदूर बोदी (60) को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से मजदूर का पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया गया। हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग को एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed