फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sand Mafia Attacks Forest Officials in Shahdol Tractor-Trolley Seized Accused Threaten Officers and Escape

शहडोल में रेत माफिया के हौसले बुलंद: वन अमले ने पकड़ा रेत से भरा वाहन तो विवाद, धमकी देकर छुड़ाकर ले गए आरोपी

Sun, 13 Sep 2026 09:23 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 09:23 AM IST
सार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे वन अमले से विवाद और जब्त वाहन छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर दो नामजद समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Sand Mafia Attacks Forest Officials in Shahdol Tractor-Trolley Seized Accused Threaten Officers and Escape
सोहागपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा पूरा मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोहागपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंचे वन अमले के साथ कथित तौर पर विवाद करने और जब्त रेत से भरे वाहन को छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान वनकर्मियों को डंडे से पीटने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद वन विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान वन अमले से विवाद, वाहन छुड़ाकर ले गए
वन परिक्षेत्र अधिकारी विनायक कुमार गौतम की शिकायत के अनुसार, वन अमले को अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची और रेत से भरे वाहन को पकड़ लिया। इसी दौरान छेंकलाल यादव, श्रीपत मिश्रा सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने वनकर्मियों से विवाद करते हुए कार्रवाई का विरोध किया और बलपूर्वक वाहन छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन


वन अमले को धमकाने का भी आरोप, दो नामजद समेत अज्ञात पर केस
शिकायत में वन अमले को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहागपुर पुलिस ने छेंकलाल यादव, श्रीपत मिश्रा और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान माफियाओं द्वारा टीम के साथ विवाद और दबाव बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोहागपुर क्षेत्र में भी पिछले कुछ समय में वन अमले की कार्रवाई में बाधा डालने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों से मैदानी स्तर पर कार्रवाई करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed