फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जान जोखिम में डाल छात्रावास में रह रहें हैं बीटीसी प्रशिक्षु

जान जोखिम में डाल छात्रावास में रह रहें हैं बीटीसी प्रशिक्षु

Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल छात्रावास में रह रहें हैं बीटीसी प्रशिक्षु

विज्ञापन
मंझनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावास में बीटीसी प्रशिक्षु जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं। बरसात में आवास की छत टपक रही है। भवन की दीवारों पर काई की पर्त जमी है। ऐसे में यहां रहने वाले कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

डॉयट में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों के लिए दो मंजिला छात्रावास बना है। दो दशक पहले तक यह हॉस्टल छात्रों से गुलजार रहता था। विभाग की अनदेखी की वजह से हॉस्टल बदहाल हो गया। छात्रों ने भी यहां से दूरी बना ली। नतीजतन, विभाग भी मरम्मत को लेकर बेफिक्र हो गया। यहां के प्रशिक्षु किराए का कमरा लेकर या फिर अपने घर से आवागमन करते हैं। पर, गरीब तबके के छात्र जान जोखिम में डालकर यहां रहने को मजबूर हैं। डॉयट प्रवक्ता बीडी मिश्र का कहना पूर्व प्राचार्य ने गरीब छात्रों की मांग पर उन्हें रहने की इजाजत दे दी थी। उनके तबादले के बाद भी हॉस्टल में कोई रह रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। भवन की मरम्मत के लिए पहले पत्राचार किया गया था। बजट नहीं मिलने की वजह से काम नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


अध्यापकों की होती थी ट्रेनिंग
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले अक्सर इसी हॉस्टल में रुककर ट्रेनिंग किया करते थे। अब यहां जो भी ट्रेनिंग होती है, अध्यापकों को खुद से रहने की व्यवस्था करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed