फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौत

गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौत

Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौत
डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौत
विज्ञापन

-महेवाघाट मार्ग पर टिकरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह हुई घटना
-वाहन समेत चालक दबोचा गया, गाड़ी के कागजात से हुई मृतकों की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टिकरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग सूचना पुलिस को देते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने ओसा चौराहे के समीप धर दबोचा। पुलिस बाइक के कागजात से मृतकों की शिनाख्त कराने में सफल रही।

फतेहुपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मुतुरिया नगर रसूलपुरभंडरा निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (40) की ससुराल कोखराज के कल्यानपुर गांव में है। गुरुवार को वह ससुराल आया था। शाम को वह अपने ससुर बाबूलाल गुप्ता (58) को बाइक से साथ लेकर बेटी का रिश्ता देखने महेवाघाट के अजरौली गांव गया था। शुक्रवार को ससुर और दामाद बाइक से लौट रहे थे। मंझनपुर कोतवाली के टिकरी गांव के समीप गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चित्रकूट से गिट्टी की खेप लेकर आ रहा था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत भागने लगा। मगर आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने ओसा चौराहे के समीप डंपर को चालक समेत धर दबोचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। मगर उस समय सफलता नहीं मिली। बाद में बाइक के कागजात से पुलिस ने फतेहपुर पुलिस कमांड को घटना की जानकारी दी है। फतेहपुर पुलिस ने तत्काल राजेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां कोहराम मच गया। राजेंद्र के परिजनों ने बाबूलाल की भी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed