फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खौलते दूध में गिरा इकलौता बेटा, मौत

खौलते दूध में गिरा इकलौता बेटा, मौत

Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खौलते दूध में गिरा इकलौता बेटा, मौत
चायल(कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती बाजार में शुक्रवार की दोपहर छह साल का राजकुमार खौलते दूध के भगोने में गिर गया। बच्चे की चीख सुन परिजन उसे बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां बच्चे की मौत हो गई। राजकुमार इकलौता बेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती बाजार का मनोज साहू दुकानदार है। फतेहपुर घाट रोड पर उसकी नास्ते की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर वह भगोने में दूध डाल कर उसे गर्म करने के लिए भट्ठी में चढ़ा दिया। इसके बाद वह दूसरे काम में लग गया। इसी दौरान उसका छह वर्षीय बेटा राजकुमार पहुंचा और गर्म दूध को चलाने लगा। इसी दौरान मासूम बच्चे औंधे मुंह उबलते दूध में गिर गया। बच्चे की चीख सुन दुकान में मौजूद परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। बच्चे को भगोने से बाहर निकालते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मनोज साहू का इकलौता बेटा राजकुमार था। राजकुमार की मौत से मां अनुपमा व बहन कविता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौलते दूध में गिरा मासूम, मौत
शुक्रवार की दोपहर पूरामुफ्ती बाजार में हुई घटना, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed