फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता ने पति को जिंदा जलाने का किया प्रयास

विवाहिता ने पति को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने पति को जिंदा जलाने का किया प्रयास
पति को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

रात झगड़ने के बाद खुद पर डाल रही थी केरोसिन, बचाने गए जीवनसाथी को कर दिया आग के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पूरामुफ्ती के उमरछा गांव में रविवार रात मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने पति पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया। आग का गोला बने युवक की चीख सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवक को आग से बचाते हुए घर वाले उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए। युवक के पिता ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरछा गांव का ननकऊ पुत्र ननकू लाल किसान है। बताया जा रहा है कि रविवार रात पत्नी गीता किसी बात को लेकर ताने देने लगी। इस पर ननकऊ ने उसे डांट दिया। पति की फटकार के बाद वह कमरे में गई और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। विवाहिता को आत्मघाती कदम उठाते देख ननकऊ बचाने पहुंचा तो क्रोध में आग बबूला गीता ने पति पर ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घर के भीतर आग का गोला बने युवक की चीख सुन परिवार के साथ मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। युवक को आग से बचाते हुए परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह भुक्तभोगी युवक के पिता ने बहू गीता के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed