{"_id":"6a8d83e1d1804b62a80b98bb","slug":"youth-traveling-in-tempo-dies-after-collision-with-canter-truck-faridabad-news-c-24-1-pal1009-127395-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सूरज कन्नौज के रूप में हुई है सूरज हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करता था और सोमवार रात टेंपो से अपने घर कन्नौज, उत्तर प्रदेश लौट रहा था।
मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सूरज टेंपो से घर लौट रहा था। जब टेंपो कठौड़ी गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सूरज को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।