{"_id":"6a8d896b09383037e60c4cc1","slug":"three-injured-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98897-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में तीन घायल
विज्ञापन
एनएच-48 पर बस की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हिट एंड रन केस में गाड़ी की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, एनएच-48 पर बस की टक्कर से बाइक सवार का पैर कट गया। मामले की जांच सेक्टर-37 थाने की पुलिस कर रही है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
झज्जर के रामपुर गांव निवासी विशाल ने बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में लक्ष्मण विहार में रह रहे हैं। 20 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे दोस्त आदित्य के साथ ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। विशाल स्कूटी चला रहा था, जबकि आदित्य पीछे बैठा था। स्कूटी अल्मेडा चौक से एसपीआर रोड स्थित व्हाइटलैंड के पास पहुंची तो सफेद रंग के अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बस ने मारी बाइक को टक्कर
पटौदी क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी अजीत कुमार (55) ने सेक्टर-37 थाने में दी शिकायत में बताया कि वे कैप्टन डेयरी में सेल्समैन व परचेज का काम करते हैं। 21 अगस्त की सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। करीब 10.30 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर गांव के पास लोहे के पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे। इस दौरान सड़क पर सवारी उतार रही एक बस के चालक ने अचानक लापरवाही से बस मोड़कर बाइक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही अजीत कुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बस का टायर बाएं पैर पर चढ़ा दिया, जिससे उनका पैर घुटने के नीचे से कट गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। थाने की पुलिस बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक को टक्कर मारने वाली बस के मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बादशाहपुर क्षेत्र में हुए हादसे में थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता