{"_id":"6a8d638104bbbd35d102d3f4","slug":"drunk-man-arrested-for-giving-false-murder-alert-police-probe-exposes-fake-call-in-kotputli-behror-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4648676-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटपूतली: शराब के नशे में हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुली करतूत, हिरासत में युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटपूतली: शराब के नशे में हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुली करतूत, हिरासत में युवक
Tue, 25 Aug 2026 03:59 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:59 PM IST
सार
लाडपुर गांव में युवती की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ी लेकिन मौके पर पहुंचकर पूरा मामला उलट निकला। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में एक युवक ने जान-बूझकर यह झूठी सूचना दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस थाना हरसौरा
विस्तार
बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में एक युवती की हत्या की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन जांच के दौरान हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पड़ताल में पता चला कि एक युवक ने शराब के नशे में जान-बूझकर पुलिस को हत्या की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को हरसौरा थाना पुलिस को अभय कमांड के माध्यम से सूचना मिली कि लाडपुर गांव में एक अविवाहित युवती की हत्या कर दी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कथित घटनास्थल की जांच करने के साथ सूचना देने वाले व्यक्ति और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच में युवती की हत्या की सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक से पूछताछ की और तकनीकी तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक मनोज यादव (28) ने शराब के नशे में जान-बूझकर युवती की हत्या होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur: 80 वार्ड, 240 दावेदार और एक टिकट, जिताऊ चेहरों की तलाश में भाजपा, कोर कमेटी की बैठक में आज होगा फैसला
झूठी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करनी पड़ी। इससे पुलिस का समय और संसाधन अनावश्यक रूप से खर्च हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे झूठी सूचना देने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना सत्य और प्रमाणित तथ्यों के आधार पर ही पुलिस को दें। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना देना कानूनन दंडनीय है। ऐसी सूचनाओं के कारण पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं और वास्तविक घटनाओं पर कार्रवाई भी प्रभावित हो सकती है।