फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chaos erupts after puja in Chain Chhapra; anti-social elements vandalise idol - administration

बिहार: चैनछपरा में पूजा के बाद विवाद, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति; प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक

Tue, 25 Aug 2026 04:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद तनाव का माहौल है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Chaos erupts after puja in Chain Chhapra; anti-social elements vandalise idol - administration
शांति समिति की बैठक के दौरान की तस्वीर।

विस्तार

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस चैनछपरा गांव में कैंप कर रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम गौमाला पूजा (काली पूजा) के दौरान एक पशु को लेकर विवाद हो गया था। कुछ लोग इसका विरोध करते हुए पूजा स्थल तक पहुंच गए, जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा। हालांकि, वहां पहले से एक चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। दूसरे पक्ष के लोगों के पूजा स्थल पर पहुंचने पर पूजा में जुटे लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद चौकीदार ने विवाद की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दूसरे पक्ष के लोगों को वहां से हटा दिया। पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही गौमाला पूजा संपन्न हुई। थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया। पुलिसकर्मी सोमवार रात करीब 9:30 बजे तक वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद कुछ असामाजिक तत्व मंदिर में घुस गए और हनुमान जी की मूर्ति के दोनों हाथों को खंडित कर दिया। मूर्ति की गर्दन पर भी प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं।

मंगलवार सुबह जब कुछ महिलाएं हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचीं तो उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित पाया। महिलाओं ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते आसपास के कई गांवों के लोग भी एकत्रित होकर घटना का विरोध करने लगे।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, एसडीओ सीवान सदर आशुतोष गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। अधिकारियों ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।



ये भी पढ़ें-Live पटना छात्र आंदोलन लाइव : मुख्य सचिव से मिलने गए छात्र प्रतिनिधि; डाकबंगला चौराहा रणक्षेत्र में बदला

इस मौके पर सांसद सह मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एसआई कुंदन तिवारी, मेघनाथ चौधरी, अमित कुमार शर्मा, गुड्डू कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सरपंच प्रतिनिधि हाजी नूर आलम भी बैठक में शामिल हुए। इधर, एहतियात के तौर पर एसआई मेघनाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर विशेष नजर बनाए हुए है।

क्षतिग्रस्त मूर्ति शांति समिति की बैठक

क्षतिग्रस्त मूर्ति शांति समिति की बैठक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed