{"_id":"5d024867bdec226ddd491d3a","slug":"15604306854-kaushambi-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने युवक को रौंदा, हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेकाबू बोलेरो ने युवक को रौंदा, हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू बोलेरो ने युवक को रौंदा, हाईवे जाम
प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर केसरिया गांव के समीप हुई घटना
बोलेरो सवारों ने खुद को कमरे में कैद कर किसी तरह बचाई जान
फोटो नं-14,15,16
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर सैनी इलाके में केसरिया मोड़ के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू बेलेरो ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। बोलेरो सवारों ने एक कमरे में कैद होकर किसी तरह अपनी बचाई। करीब दो घंटे बाद अफसर मार्ग बहाल करा सके।
केसरिया निवासी नत्थू लाल (21) पुत्र स्व. मंगला प्रसाद पान की दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह वह बाल कटवाने गया था। इसके बाद पैदल ही घर जा रहा था। गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने वहीं पर मृतक का शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में आम राहगीरों के साथ दो एम्बुलेंस भी फंसी। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामे ही जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य, सीओ रामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, भीड़ ने बोलेरो में सवार चालक सहित चार महिलाओं को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इन सभी ने पास स्थित एक कमरे में कैद होकर किसी तरह अपनी जान बचाई। छिपते नहीं तो कोई घटना भी हो सकती थी। अधिकारी करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर आवागमन बहाल करा सके। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
--
बाइक फंसने की वजह से रुकी बोलेरो
मंझनपुर। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित हुई और डिवाइडर किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक उसमें फंस गई। इसी कारण से चालक को बोेलेरो रोकना पड़ा। गनीमत ये रही कि पास ही एक कमरा मिल गया। इसमें नहीं छिपते तो भीड़ बोलेरो सवारों के साथ कुछ भी कर सकती थी।
विज्ञापन
-----
टूरिस्ट बस की टक्कर से युवक की मौत
सिराथू (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव का निरंजनलाल (38) पुत्र रामखेलावन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार रात वह सरसवां में रहने वाले अपने दोस्त अरविंद को छोड़ने सैनी बस स्टॉप गया था। लौटते वक्त कमासिन मोड़ के समीप पीछे से आई टूरिस्ट बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में निरंजन के साथ बाइक पर सवार रहा एक अन्य युवक भी घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस दौरान रास्ते में निरंजन की मौत हो गई। दूसरे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।