फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of fraud regarding ashram property; FIR registered against 12 people, including a Sadhvi.

Jind News: आश्रम की संपत्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप, साध्वी समेत 12 पर एफआईआर

Sat, 05 Sep 2026 04:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud regarding ashram property; FIR registered against 12 people, including a Sadhvi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों (जींद)। शहर के गुरु ब्रह्मानंद आश्रम की जमीन और संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगा है। शहर थाना पुलिस ने साध्वी समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। मोरखी निवासी कृष्ण ने यह एफआईआर दर्ज करवाई है।
कृष्ण ने बताया कि वह गुरु ब्रह्मानंद को आराध्य और रामस्वरूप ब्रह्मचारी को गुरु मानते थे। रामस्वरूप ब्रह्मचारी का निधन सितंबर 2025 में हो गया था। कृष्ण को आश्रम की व्यवस्थाओं में गड़बड़ी दिखाई देती थी। 1 मई को आश्रम पहुंचने पर रविंद्र ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। रविंद्र ने कहा कि आश्रम उनका है और एक रजिस्ट्री भी दिखाई। जांच करने पर कृष्ण को फर्जी वसीयत का पता चला।
विज्ञापन

साध्वी संतोष देवी, सतपाल चुहड़माजरा, रणधीर सिंह और रविंद्र समेत सात-आठ अन्य लोगों ने कथित फर्जी हस्ताक्षर कर यह वसीयत तैयार की। इस वसीयत का इस्तेमाल हरिद्वार के न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) में संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किया गया। कथित वसीयत में 28 अगस्त 2025 को जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम सफीदों में तैयार होने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उसी दिन रामस्वरूप ब्रह्मचारी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करनाल के विर्क अस्पताल में भर्ती थे। इससे वसीयत में दर्ज समय और स्थान को लेकर सवाल उठे हैं। रामस्वरूप ब्रह्मचारी के हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच भी करवाई गई है। जांच में कथित दस्तावेज और उन पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी पाए जाने का दावा किया गया है।

वर्जन
पुलिस ने साध्वी संतोष देवी समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेजों और आरोपों की जांच कर रही है।-सतीश कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed