फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused arrested in case involving abduction in a car, assault, and extortion.

Gurugram News: कार में बैठाकर मारपीट व रंगदारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case involving abduction in a car, assault, and extortion.
- 31 अगस्त को राजीव चौक के पास से स्विफ्ट कार में बैठाया था, सदर थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में रंगदारी मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को जबरन कार में बैठाया और मारपीट करने के बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, घटना 31 अगस्त को राजीव चौक के पास हुई थी। चार युवकों ने एक व्यक्ति को जबरन स्विफ्ट कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और एटीएम पिन पूछकर खाते से 10 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने एक सितंबर को नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की टीम ने चार सितंबर को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हीरो होंडा चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान 21 वर्षीय निखिल निवासी जोड़ाबाबास, जिला झुंझुनू, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि निखिल ने वारदात के लिए कार किराये पर ली थी। पुलिस के अनुसार, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रुपये के लालच में घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed