{"_id":"5cbb135abdec22144f41920f","slug":"141555764058-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार में नाकाम देवर ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुराचार में नाकाम देवर ने विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार में नाकाम देवर ने विवाहिता को पीटा
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर देवर ने दुराचार का प्रयास किया। नाकाम होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
चरवा इलाके की एक महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार दोपहर उसका पति मजदूरी करने चला गया था। घर पर वह अकेली थी। इस दौरान देवर बहाने से भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इल्जाम है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करना ठीक नहीं समझा। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चरवा कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
चरवा गांव में ब्याही थी महिला, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मंाग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रयागराज के करेली मोहल्ले की प्रतिभा पुत्री रामबाबू निर्मल ने बताया कि उसका विवाह करीब साल भर पहले चरवा में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।