{"_id":"5b7eaab642c79246300f5e2e","slug":"141535027894-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी कार, बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से भिड़ी कार, बैंक मैनेजर की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से भिड़ी कार, बैंक मैनेजर की मौत
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देवीगंज शाखा में तैनात थे इलाहाबाद निवासी मैनेजर संजय कुमार
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव के समीप गुरुवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव के समीप गुरुवार सुबह बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक देवीगंज में तैनात मैनेजर की कार ट्रक से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
इलाहाबाद के हिम्मतगंज निवासी संजय कुमार (55) पुत्र लखनलाल बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देवीगंज शाखा के प्रबंधक थे। गुरुवार सुबह वह अपनी कार से बैंक जा रहे थे। कमासिन गांव के समीप उनकी कार अचानक सामने आए ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में मैनेजर घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में एम्बुलेंस की मदद से घायल शाखा प्रबंधक को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाते वक्त रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिवार वाले रोते-चीखते हुए सैनी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार व ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
गलत साइड से काल बनकर आया ट्रक
बैंक मैनेजर की कार जिस ट्रक से टकराई, वह गलत साइड से काल बनकर अचानक सामने आ गया था। इसी वजह से हादसा हुआ। ट्रक अपने रूट पर होता तो शायद दुर्घटना नहीं होती। पुलिस ने भी इस बात को माना है। पुलिस का कहना है कि डिवाइडर में कट नहीं था। चालक को आगे जाकर रुकना था। इसीलिए वह गलत रूट पर चल रहा था।
विज्ञापन
फोटो नं.14,15