फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत, दो घायल

Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत, दो घायल
सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

-ओवरटेक के चक्कर में सल्लाहपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। हाईवे पर सल्लाहपुर के समीप शुक्रवार की सुबह डीसीएम-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, खलासी और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के भीटी गांव का ननका (25) पुत्र निहाल अहमद डीसीएम चालक है। वह शुक्रवार की सुबह इलाहाबाद से खलासी रईस आलम (28) पुत्र जमील निवासी मलाक मोहिउद्दीनपुर के साथ घर लौट रहा था। सल्लाहपुर हटवा के समीप डीसीएम चालक सामने से जा रहे टैंकर को ओवर टेक करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक फूलचंद्र पुत्र ननकू निवासी तेवारा से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक ननका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक फूलचंद्र और डीसीएम का खलासी रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव के साथ घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उधर, हादसे की जानकारी होते ही मृतक और घायलों के घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

-------------------
बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
चायल(ब्यूरो)। इलाहाबाद के टिकरी गांव कारोमिलपुत्र सुरेन्द्र शुक्रवार की सुबह बहन को बुलाने के लिए भखंदा गांव गया था। वह बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तिल्हापुर मोड़ के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक अजमत निवासी बरेठी से सीधी भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed