फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in pachimsarira area

विवाहिता से गैंगरेप

Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के पभोषा मंदिर में दर्शन करने आई विवाहिता के साथ पति और उसके साथी ने दुराचार किया। नशे मेें धुत होकर मनमानी की गई। विरोध करने पर विवाहिता को पीटा भी। विवाहिता ने घटना से पश्चिमशरीरा पुलिस को अवगत कराया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले की रहने वाली एक विवाहिता मंगलवार को पति के साथ पभोषा मंदिर दर्शन के लिए आई थी। बताया जाता हैकि पति के साथ आने के बाद वह पभोषा मंदिर के ही समीप एक झोपड़ी में दो दिन पूजा-पाठ के लिए रुकी। आरोप है कि बुधवार शाम वह झोपड़ी में अकेली थी। देर शाम पति गांव के एक युवक के साथ नशे में धुत होकर पहुंचा। थोड़ी देर बाद दोनों में गए। पति के साथी ने उससे दुराचार का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। इस पर पति ने उसको पीटा। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह वह जान बचाकर झोपड़ी से बाहर निकली। विवाहिता ने दूसरे दिन पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस को घटना से अवगत कराया। विवाहिता का इल्जाम है कि तहरीर लेने के बाद पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को विवाहिता मंझनपुर पहुंची और नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed