{"_id":"584c52724f1c1b732a44a180","slug":"crime-in-ichna-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर जमीन पर कब्जा,बनाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर जमीन पर कब्जा,बनाया घर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर(ब्यूरो)। सरायअकिल के इछना गांव में भू-माफिया ने ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण करा लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच कर राजस्व निरीक्षक ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ सरायअकिल थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
चायल तहसील क्षेत्र के इछना गांव में ग्राम सभा की बंजर जमीन है। सरकारी जमीन पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर मकान निर्माण करा लिया। बंजर भूमि पर मकान बनाए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो शिकायत एसडीएम चायल से की। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक बुद्धिराम को जांच सौंपी। दो दिन पहले राजस्व निरीक्षक ने जांच कर कब्जेदार को दोषी पाते हुए रिपोर्ट एसडीएम को दी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने कब्जेदार देशराज के खिलाफ सरायअकिल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।