फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Contact lost after attack on Iran, family worried

Kaushambi News: ईरान पर हमले के बाद टूटा संपर्क, परिजन परेशान

Mon, 02 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Contact lost after attack on Iran, family worried
ईरान में बेटे से संपर्क न हो पाने पर उदास बैठे सहाब के परिजन- स्रोत परिजन
इजराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बाद करारी क्षेत्र के उन परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है, जिनके बेटे रोजी-रोटी और दीनी तालीम के लिए ईरान में रह रहे हैं। दूसरे दिन भी अधिकांश युवाओं से संपर्क नहीं हो सका है, जिससे घरों में बेचैनी का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 50 से अधिक युवा ईरान में शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में गए हुए हैं। हमले की खबर मिलते ही परिजनों ने फोन और इंटरनेट के माध्यम से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क बाधित होने से बात नहीं हो पा रही है। माताएं और परिजन लगातार टीवी और मोबाइल पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय मस्जिदों में अपनों की सलामती के लिए दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

बेटा महदी हसन करीब दस वर्ष पहले दीनी तालीम हासिल करने की नीयत से गया था। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ वहां है। नेटवर्क न होने के कारण बच्चों से बात भी नहीं हो पा रही है। दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी। तब बताया था कि अभी तो हालत ठीक हैं, लेकिन कब क्या हो जाए कुछ नहीं पता। -नजर हसन रिजवी, करारी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

जंग के हालात को देखते हुए कहीं न कहीं बच्चों को लेकर डर बना हुआ है। बेटा शहाब सलमान रिजवी 2016 में ईरान के कुम शहर के छात्रावास में रहकर तालीम हासिल कर रहा है। शादी के बाद से उसकी पत्नी भी साथ में है और तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। -शोएब सलमान रिजवी, नयागंज निवासी

भाई मोहसिन अमेरिका और इजराइल की हिट लिस्ट वाले शहर इस्फहान में रहकर तालीम हासिल कर रहे हैं। कई दिन हो गए अभी तक भाई से कोई संपर्क नहीं हो सका। इसी तरह लहना गांव के गालिब अब्बास और मोहम्मद सकलेन भी वहां पर हैं। -मोहम्मद हसनैन, भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed