{"_id":"5df141018ebc3e8796392c80","slug":"congressmen-burnt-copies-of-citizenship-amendment-bill-kaushambi-news-ald262696514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंकी नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंकी नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां
विज्ञापन
Congressmen burnt copies of citizenship amendment bill
- फोटो : KAUSHAMBI
कांग्रेसियों ने फूंकी नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां
मंझनपुर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मंझनपुर। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर दोआबा में भी सियासत का बाजार गर्म हो गया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने मुख्यालय स्थित चौराहे पर बिल की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विरोध, प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने की। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। यह बिल इसी का परिणाम है। सरकार ने संघ के इशारे पर बिल को पास किया है। पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल ने कहाकि मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, देश की आर्थिक हालत पर इस सरकार का जरा भी ध्यान नहीं है। पूरे देश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद सरकार की नाकामी सबके सामने आ चुकी है। उन्नाव की घटना में तो नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेसियों ने नागरिकता संसोधन बिल की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर शाहिद सिद्दीकी, फैसल अली, राजनीश पांडेय, कमलेश श्रीवास्तव, शमीम आलम, तमजीद अहमद, इजहार अब्बास, जितेन्द्र कुमार, कैशलेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।