फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chayal vidhansabha

सपा से कांग्रेस ने ले ही ली चायल सीट

Wed, 25 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 25 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
chayal vidhansabha
other
सियासी उलटफेर अभी भी जारी है। सपा से गठबंधन के तहत कांग्रेस ने आखिरकार चायल विधानसभा सीट ले ली। अब इस सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस के खाते में इस सीट के जाने से सपा के घोषित उम्मीदवार चंद्रबली पटेल को तगड़ा झटका लगा है। सपा का सिंबल लेने गए चंद्रबली पटेल को लखनऊ से वापस कौशाम्बी भेज दिया गया है। जातीय समीकरणों को देखते हुए सपा व कांग्रेस ने यह नया सियासी वार चलाया है, जिससे बसपा व भाजपा की सियासी गणित प्रभावित हुई है। यह दोनों दल अब नए सिरे से रणनीति मनाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


    सपा व कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद माना जा रहा था कि इस सीट को कांग्रेस अपने खाते में लेगी। इसके लिए कांग्रेसियों ने जोर भी लगाया था। रविवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषण की और चायल से संजय गुप्ता को टिकट दिया। वहीं इसी दिन सीएम अखिलेश यादव की लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में सपा से चंद्रबली पटेल ही चायल के उम्मीदवार के रूप में दर्ज थे। इससे चंद्रबली पटेल के समर्थक जश्न मना रहे थे। सपा की नई लिस्ट आने के बाद कांग्रेसी चुप्पी साधकर बैठ गए थे। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक गठबंधन के तहत सपा ने यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी। शाम करीब पांच बजे कांग्रेस ने गठबंधन के तहत मिली सीटों की सूची भी जारी कर दी।
विज्ञापन


इस सूची में चायल सीट भी है। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसी उछल पड़े। उधर इस फैसले से चंद्रबली पटेल व उनके समर्थकों को तगड़ा झटका लगा। चंद्रबली पटेल सपा का सिंबल लेने के लिए लखनऊ गए थे, लेकिन उनको सिंबल नहीं दिया गया। चंद्रबली पटेल के साथ मंझनपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी हेमंत टुन्नू भी सिंबल लेने गए थे। हेमंत टुन्नू सिंबल लेकर वापस आ गए हैं। चायल सीट पर क्या फैसला लिया गया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। कांग्रेस को सपा ने चायल सीट देकर बसपा व भाजपा की रणनीति बिगाड़ दी है। जातीय समीकरण को देखते हुए सपा व कांग्रेस ने एक रणनीति के तहत यह दांव खेला है। बसपा के दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर प्रहार तो हुआ ही है, भाजपा ने जो पिछड़ी जाति का कार्ड खेला है, उस पर भी यह सियासी वार भारी पड़ी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed