फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against hospital operator and ASHA worker for culpable homicide

Kaushambi News: अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against hospital operator and ASHA worker for culpable homicide
अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

-
चंपहा बाजार स्थित जीवनदान अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत मामले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के चंपहा बाजार स्थित जीवनदान अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत ने तूल पकड़ लिया है। मामले में बुधवार की देर रात उसके पति भूरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक व आशा कार्यकर्ता पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बौली निवासी भूरेलाल ने बताया कि 12 दिसंबर को उसने अपनी पत्नी सरोज देवी के पेट में तकलीफ होने पर चंपहा बाजार स्थित जीवनदान अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बच्चेदानी में दिक्कत बताते हुए ऑपरेशन करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद एक लाख रुपए भी वसूले गए। बताया गया कि दोबारा फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस ऑपरेशन के दौरान सरोज देवी की मौत हो गई। बुधवार को पीड़ित परिवार शव लोडर में रखकर कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने तहरीर लेकर सदर कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात पश्चिमशरीरा पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक सुनील कुमार व अज्ञात आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed