{"_id":"5f4563948ebc3e4ad42a41e3","slug":"case-registered-against-54-people-in-epidemic-act-kaushambi-news-ald284503131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी एक्ट में 54 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी एक्ट में 54 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के घोसिया गांव में सोमवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल पुलिस पर घोसिया गांव के लोगों ने मोहर्रम का ढोल फाड़ने और इसका विरोध करने पर एक युवक की पिटाई करने आरोप लगाया है। मामले में पुलिस 54 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।
घोसिया निवासी एनुल इस्लाम, जुबैर, रिजवान, अयूब, अल्ताफ, अजमत उल्ला आदि ने बताया कि वे लोग कोरोना संक्रमण को देखते हुए बताए गए सरकारी नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम मना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को उत्तर मोहल्ले में मोहर्रम में इस्तेमाल किए जाने वाले दो ढोल धूप में सुखवा रहे थे। इल्जाम है कि तभी सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों ढोल फाड़ डाले। इसका विरोध करने पर मो. लईक पुत्र हैदर की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी जेल भेजने की धमकी दी। बाद में चार नामजद व करीब 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया। उधर इस घटनाक्रम के बाबत चायल के एक पत्रकार ने रात में ट्वीट किया था। इसपर कोतवाल ने इनके खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होते ही जिले भर के पत्रकार बिफर पड़े। पत्रकारों ने मुकदमा वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
---------
मुखबिरी के शक पर प्रधान पुत्र को पीटा
चायल (संवाद)। सरायअकिल क्षेत्र के घोसिया गांव में नफीस उल्ला ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई ढोल फाड़े जाने की कथित घटना के बाद ग्रामीण उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए गांव के शानू ने प्रधानपुत्र शेख सुफियान की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
----------
इनका कहना है
कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ इकट्ठा करने पर रोक है। गांव के लोग भीड़ लगाकर ढोल बजा रहे थे। चार नामजद व 54 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ढोल फाड़ने का आरोप बेबुनियाद है।
विजय विक्रम सिंह- इंस्पेक्टर, सरायअकिल।