फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BUMS student travelling on bike with friend dies in road accident, fell 15 feet away due to severe collision

Kaushambi : दोस्त के साथ बाइक से जा रहे बीयूएमएस छात्र की सड़क हादसे में मौत, जोरदार टक्कर से 15 फीट दूर गिरा

Fri, 13 Jun 2025 06:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

करारी कस्बे के एक बीयूएमएस छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नवाबगंज में हुआ। छात्र दोस्त के साथ बाइक से आजमगढ़ जा रहा था। बाइक चला रहे दोस्त को भी हल्की चोट आई।

विज्ञापन
BUMS student travelling on bike with friend dies in road accident, fell 15 feet away due to severe collision
वासिल अंसारी उर्फ भैयाजी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

करारी कस्बे के एक बीयूएमएस छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नवाबगंज में हुआ। छात्र दोस्त के साथ बाइक से आजमगढ़ जा रहा था। बाइक चला रहे दोस्त को भी हल्की चोट आई। युवक की मौत की जानकारी होने पर बदहवास परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम न कराने पर पुलिस पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। देर शाम शव का सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


करारी कस्बे के सोनारन टोला मोहल्ले का वासिल अंसारी उर्फ भैयाजी पुत्र हारून अंसारी जीओवीटी मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ में बीयूएमएस चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे चमनगंज मोहल्ले के मेराज अंसारी पुत्र मुन्ना अंसारी के साथ बाइक से आजमगढ़ जा रहा था। मेराज बाइक चला रहा था, जबकि वासिल अंसारी पीछे हेलमेट लगाकर बैठा था। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग प्रयागराज के नवाबगंज के बलरामपुर हाईवे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी वासिल अंसारी बाइक से 15 फिट दूर छिटक कर दूर जा गिरा। मेराज कुछ दूर ट्रक के साथ घिसट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही वासिल अंसारी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। वासिल अंसारी चार भाइयों व तीन बहनो में सबसे छोटा था। देर शाम शव  घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। देर रात शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed