{"_id":"5e289f4e8ebc3e4add5fe110","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-wife-gambhir-kaushambi-news-ald2664716168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सकाढ़ा पुल के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के धन्नी सकाढ़ा गांव के समीप हाईवे पर बुधवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आंगनबाड़ी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने महिला को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कोखराज क्षेत्र के सैलाबी गांव निवासी इकबाल अहमद (55) पुत्र जमील अहमद की पत्नी ओमेसरा मूरतगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बुधवार को इकबाल अपनी पत्नी को बाइक से केंद्र से घर लेकर जा रहा था। धन्नी सकाढ़ा के समीप कानपुर की तरफ से आए डंपर ने बाइक में पीछेे से टक्कर मार दी। घटना में ओमेसरा छिटककर गाड़ी से दूर जा गिरी। इकबाल डंपर के नीचे आ गया। इससे इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर इंस्पेक्टर राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ओमेसरा को पीएचसी मूरतगंज भेजा। डंपर चालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति की मौत की जानकारी से पत्नी का रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं।