फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Auto full of passengers collides with parked dumper, two including woman killed, three injured

Kaushambi News: खड़े डंपर से टकराया सवारियों से भरा ऑटो, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Mon, 29 Jan 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Auto full of passengers collides with parked dumper, two including woman killed, three injured
लालापुर गांव में मंजू देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
पूरामुफ्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय स्थित कृष्णा मंदिर के समीप रविवार भोर सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ गया। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा निवासी अरशद ऑटो चालक है। रविवार की भोर वह अपने भाई मो. अमन के साथ ऑटो पर सवारी बैठाकर मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पूरामुफ्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय स्थित कृष्णा मंदिर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने अरशद की ऑटो में टक्कर मार दी। इससे अरशद की ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जाकर भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ऑटो चालक के बगल में बैठा उसका भाई मो. अमन (22) पुत्र रईस अहमद और छोटा लालापुर की मंजू देवी(40) पत्नी श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार चायल कस्बे के अजमतगंज मोहल्ला निवासी श्रीराम, उसका भाई सीताराम, चालक अरशद समेत गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और बगल कराया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में रोना-पिटना मचा रहा। लोगों का रो-रोकर हालत खराब हो रही थी।

लालापुर गांव में मंजू देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन।       संवाद

लालापुर गांव में मंजू देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed