फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Applicants are troubled in summer due to slow working of Sarathi portal

Kaushambi News: सारथी पोर्टल के धीमा चलने से गर्मी में आवेदक परेशान

Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Applicants are troubled in summer due to slow working of Sarathi portal
मंझनपुर। परिवहन विभाग के ई-गवर्नेंस एप्लीकेशन पोर्टल सारथी के धीमा चलने से प्रवर्तन संबंधी कार्य कराने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कई लोग तो काम नहीं होने से मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट और प्रवर्तन से संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन होने लगे हैं। लेकिन, सारथी पोर्टल का सर्वर डाउन होने से कामकाज बाधित हो रहा है। ऐसे में कभी पोर्टल बंद हो जाता है तो कभी इतना धीमा चलता है कि काम करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, आवेदन करने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन और चालान जमा करने समेत कई कार्यों में बाधा हो रही है। बायोमीट्रिक कराने के लिए कतार में खड़े अलीपुरजीता से आए आकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी काम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरतगंज के सचिन ने बताया कि काम कराने के लिए लोग आ रहे हैं, पोर्टल इतना सुस्त चल रहा है कि काम नहीं हो पा रहा है। इसी तरह अभिषेक और विनोद भी अपने-अपने काम के सिलसिले में दफ्तर पर वक्त गुजारते मिले। वहीं, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल के मुताबिक सर्वर की समस्या कभी-कभी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed