{"_id":"68cc615529d399540a0d6759","slug":"ado-panchayat-accused-of-extortion-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130379-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एडीओ पंचायत पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एडीओ पंचायत पर वसूली का आरोप
Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के एक सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत पर धन उगाही व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एडीओ पंचायत ने एसीपी (कर्मचारी का योगदान) में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 3500 रुपये उगाही की और रिपोर्ट भी नहीं लगाई।
राम नारायण पाल निवासी बैगवां, कौशाम्बी ब्लॉक के माझियारी चक एलई रोशन गांव में सफाई कर्मी है। बुधवार को जिला अधिकारी कौशाम्बी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक साल में चार बार स्थानांतरण करवा चुके हैं। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया इस सफाई कर्मी को गांव में कभी देखा नहीं है न ही पैरोल में हस्ताक्षर किया गया है।
वहीं एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कर्मचारी गायब रहते हैं। इनपर कार्रवाई की गई है। अब आरोप लगाया जा रहा है, जो बेबुनियाद है। इधर, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि कोई ऐसा पत्र आता है तो उसकी जांच की जाएगी।