{"_id":"5b68a0564f1c1b6a1c8b4a76","slug":"71533583446-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसओजी को घेरकर पीटा, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसओजी को घेरकर पीटा, हवाई फायरिंग
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा (कौशाम्बी)। बाइक चोरों को पकड़ने सैनी भानीपुर गांव गई एसओजी को सोमवार की शाम ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया। बचाव में टीम को छह राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान गांव वालों की ओर से किए गए पथराव में एक दरोगा सहित करीब चार पुलिस कर्मी व कई ग्रामीण भी घायल हो गए। चर्चा रही कि पुलिस ने डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया, हालांकि डिप्टी सीएम के भाई ने इस बात से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
सोमवार देर शाम लगभग आठ बजे एसओजी टीम बाइक चोरों को पकड़ने कोतवाली क्षेत्र के गांव भानीपुर गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बगैर वर्दी आए पुलिस वालों ने गांव के रामू पुत्र चंद्रपाल को पकड़कर जबर्दस्ती गाड़ी में बैठा लिया। यह देख गांव वाले आक्रोशित हो गए। उनकी एसओजी से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों ने एसओजी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जान पर आफत देख एसओजी ने हवाई फायरिंग की तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुई महिलाओं-पुरुषों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से दरोगा आशुतोष द्विवेदी सहित करीब चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगी है। हंगामे ही जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता जिले भर की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स पर भी गांव वालों की ओर से पथराव किया गया।
जवाब में पुलिस ने करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की। एसपी की अगुवाई में पुलिस लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा सकी। चर्चा रही कि पुलिस ने डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को हिरासत में लिया था। हालांकि डिप्टी सीएम के भाई सुखलाल ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि भीड़ का हिस्सा कोई भी हो सकता है। उनके रिश्तेदार का इस घटना से कोई मतलब नहीं है। घायल पुलिस वालों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसर फायरिंग और पथराव की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वहीं एसपी का कहना है कि एसओजी सादी वर्दी में गई थी, इसलिए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। फायरिंग और पथराव की बात गलत है। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बाइक चोरी के शक में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोई पुलिस कर्मचारी घायल नहीं है।