फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies after getting caught in rotavator of a tractor slid down a slope

कौशाम्बी : ढलान पर खिसके ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, पड़ोसी पर हत्या हत्या का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 06:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर पूरेहजारी गांव में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर में जुड़े रोटावेटर की मरम्मत करते समय हादसा हो गया। ढलान पर स्टार्ट हालत में खड़ा ट्रैक्टर अचानक नीचे की ओर खिसकने लगा।

विज्ञापन
Youth dies after getting caught in rotavator of a tractor slid down a slope
रोटावेटर से युवक की मौत के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर पूरेहजारी गांव में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर में जुड़े रोटावेटर की मरम्मत करते समय हादसा हो गया। ढलान पर स्टार्ट हालत में खड़ा ट्रैक्टर अचानक नीचे की ओर खिसकने लगा। इस दौरान उसे रोकने और सामने खूंटे से बंधी गाय को बचाने के प्रयास में 40 वर्षीय युवक रोटावेटर के नीचे आ गया। उसमें फंसकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाय भी घायल हो गई। उधर, घटना के बाद परिजनों ने पड़ोसी पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जैतपुर पूरेहजारी निवासी कपिल विश्वकर्मा सोमवार दोपहर घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में जुड़े रोटावेटर कल्टीवेटर की बेयरिंग ठीक कर रहे थे। चौकी प्रभारी तिल्हापुर गणेशदत्त पटेल के मुताबिक, ट्रैक्टर ढलान पर स्टार्ट हालत में खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह नीचे की ओर चलने लगा। सामने खूंटे से गाय बंधी थी। आशंका है कि गाय को बचाने और ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के प्रयास में कपिल उसकी ओर बढ़े और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से रोटावेटर के नीचे गिर गए। उसमें फंसने से उनकी मौत हो गई। हादसे में गाय भी घायल हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद परिवार के लोग पड़ोसी विपक्षी पर रंजिश के चलते कपिल को रोटावेटर के नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर निरीक्षक ज्ञान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन भाइयों में मझले थे कपिल

कपिल शादीशुदा थे और तीन भाइयों में मझले थे। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed