{"_id":"620417186506bd5ca2272723","slug":"14-lakhs-cheated-from-12-people-in-the-name-of-getting-jobs-abroad-kaushambi-news-ald3267042154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लोगों से 14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लोगों से 14 लाख की ठगी
विज्ञापन
सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के 12 लोगों के साथ एक चालबाज ने 14 लाख की ठगी की। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर की है।
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों का मकड़जाल फैला है। आए दिन ऐसी घटनाएं उच्चाधिकारियों के सामने आती रहतीं हैं। ताजा मामला सैनी कोतवाली इलाके का है।
क्षेत्र के मनकापुर निवासी रमेश कुमार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि फतेहपुर जनपद के खखरेरू रतनपुर निवासी हयात खान उर्फ अली खान दो माह पहले उसके संपर्क में आया। दोस्ती अच्छी होने पर हयात खान ने रमेश को सिंगापुर में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने यह भी कहा कि वह अन्य कई लोगों को भी नौकरी दिला सकता है। वह उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
उसने 1.25 लाख रुपये हयात खान को दे दिए। इसके अलावा मंझनपुर के तेरहरा निवासी बुधराम, छितानी लाल, पइंसा के कैमा निवासी रितेश समेत 12 लोगों से भी उसे रुपये दिला दिए। कुल 14 लाख रुपये लेने के बाद हयात ने कहा कि कुछ दिनों में ही उन्हें पासपोर्ट दे देगा। दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी जब पासपोर्ट नहीं मिला तो उन्होंने हयात से कारण पूछा।
पहले तो वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। अब हयात का मोबाइल भी बंद आ रहा है। रमेश ने मामले की शिकायत पिछले दिनों एसपी हेमराज मीणा से की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।