{"_id":"627f8e47b68cc15b0358d61a","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: संदिग्ध परिस्थिति में युवक मौत, पत्नी सहित ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: संदिग्ध परिस्थिति में युवक मौत, पत्नी सहित ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
Sat, 14 May 2022 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 May 2022 04:41 PM IST
सार
पचदेवरा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। वो तीन दिन पहले ही दिल्ली से ससुराल आया था। परिजनों ने पत्नी और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसर गांव में ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पत्नी और ससुरालीजनों पर पिटाई कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के कांठ थाने के गिरधरपुर उड़ेला गांव निवासी अरुण (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। पचदेवरा थाने के बिल्सर गांव में उसकी ससुराल है। विगत दो माह से उसकी पत्नी पिंकी मायके में थी। 11 मई को अरुण दिल्ली से ससुराल गया था, जहां पर शुक्रवार की देर रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पत्नी व ससुराल जनों पर पिटाई कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। मृतक की शादी को चार वर्ष हुए थे। उसका एक बेटा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन