फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth commits suicide in Kanpur wife had left her husband and gone to her parents home

UP: 'सबकुछ किया, सिर्फ धर्म ही तो न कबूला' कहते हुए डीजे वाले ने Video बनाकर लगाया फंदा; मैं तुम्हारी वजह...

Tue, 02 Jan 2024 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से आहत होकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो बनाया और फिर फंदा लगा लिया। वीडियो में कह रहा है कि मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ लिया, सिर्फ धर्म ही तो कबूल नहीं किया। 

विज्ञापन
Youth commits suicide in Kanpur wife had left her husband and gone to her parents home
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही खुर्द में कहने के बावजूद इस्लाम धर्म कुबूल न करने पर पत्नी अपने डीजे बजाने वाले पति को छोड़कर मायके चली गई। इससे तनाव में आए युवक ने रविवार रात मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो में शुभम ने कहा कि तुम्हारे लिए सबकुछ किया, सिर्फ इस्लाम धर्म ही तो कुबूल नहीं किया था। 
विज्ञापन


ेइसके बाद भी तुमने मेरे प्यार को नहीं समझा। युवक ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो वायरल कर दिया। जूही खुर्द निवासी शुभम (22) डीजे बजाता था। पिता पप्पू ने बताया कि बेटे शुभम को तीन साल पहले मोहल्ले की एक मुस्लिम युवती से प्रेम हो गया। 
विज्ञापन


दो साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवती कुछ दिन तक शुभम के साथ रही। डेढ़ साल पहले विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। मायके से न लौटने से शुभम तनाव में रहने लगा। पिता के अनुसार पूर्व में भी एक बार शुभम ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों ने शुभम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने शुभम को जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद शुभम युवती को घर लाने की कोशिश करने लगा। न आने पर रविवार रात घर में लोहे के एंगल में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

मैं तुम्हारी वजह से कर्ज में डूब गया

वायरल वीडियो में शुभम ने बताया कि युवती कुरान की झूठी कसम खा चुकी है। वीडियो में बोला कि तुम्हारी वजह से मैंने लोगों से कर्जा लिया। मैं कर्ज में डूब चुका हूं। बस धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता था। मैंने तुम्हें दिल से बहुत चाहा। 7.11 मिनट के वीडियो में शुभम ने अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न की पूरी दास्तां बयां की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed