फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी राज के ये 10 बड़े फैसले जिनसे बदलेगी ‘यूपी की सूरत’

Wed, 28 Jun 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
yogi sarkar hundred days
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
यूपी में योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश की सूरत बदल सकती है। आज हम आपको बताते हैं मुख्यमंत्री के 10 बड़े फैसलों के बारे में...

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से योगी सरकार आने के बाद एंटी रोमियो स्क्‍वाड बनाया गया। इसके तहत यूपी के हर जिले में तकरीबन पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया गया जो सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को हिरासत में ले रही है। इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। 
 

yogi sarkar hundred days
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों पर बैन लगाए का आदेश दिया था। इसके तहत प्रदेश में चलने वाले कई अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया।
 
yogi sarkar hundred days
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए किसानों की कर्ज माफी की थी। इसमें लघु एवं सिमांत किसानों द्वारा लिए गए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार बैंक को 36,359 करोड़ रुपये देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi sarkar hundred days
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सरकार बनने के फौरन बाद हरकत में आते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा 15 दिनों में मांगा। हालांकि, कई मंत्रियों द्वारा 15 दिनों में ब्यौरा न दिए जाने के बाद सीएम ने दोबारा पत्र लिखा।
विज्ञापन
yogi sarkar hundred days
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का आदेश दिया। इसके लिए 15 जून तक का समय दिया गया है। हालांकि, 15 जून तक कई शहरों में यह कार्य पूरा नहीं किया जा सका है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed