फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तस्वीरों में देखें, कैसे मनाया जा रहा है ‘ईद का उत्सव’

Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
eid festival celebration in kanpur
ईद की नमाज अदा करते लोग
आज हर जगह ईद का जश्न मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगोंं ने एक दूसरे को गले मिलकर ढेर सारी बधाईयां दीं। कानपुर के अलावा आसपास के जिलों इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, हरदोई, बांदा, चित्रकूट हमीरपुर, महोबा में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया।

 

eid festival celebration in kanpur
ईद की नमाज अदा करते लोग
ईद रमजान का महीना खत्म होने पर मनाई जाती है। ईद से पहले एक महीने तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं। इसके बाद नया चांद दिखने पर ईद मनाई जाती है। कानपुर देहात के झींझकमें ईद के मौके पर गले मिलते हुए लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं। 

 

eid festival celebration in kanpur
ईद की नमाज अदा करते लोग

एक साल में दो ईद मनाई जाती हैं। पहली ईद को ईद-उल-फितर कहा जाता है तो वहीं दूसरी को ईद-उल-अजहा (बकरीद) कहा जाता है। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग जानवर की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी का गोश्त बांटा जाता है। इसके अलावा इस दिन भी गरीबों को दान दिया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
eid festival celebration in kanpur
एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां देते लोग
मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर से पहले पूरे एक महीने रोजे रखते हैं, इस दौरान ये लोग कुछ भी नहीं खाते-पीते। सुबह सहरी से पहले जो खाना होता है वह खा लेते हैं और उसके बाद फिर शाम को इफ्तार के बाद खाया जाता है। इसके साथ ही कहा गया है कि रमजान के दौरान नेकी के काम ज्यादा से ज्यादा करने होते हैं। कहा गया है कि इस दौरान कोई भी अच्छा काम करता है तो उसका 70 गुना सबाब(पुण्य) मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed