{"_id":"62000726a0d3201bfa3757a2","slug":"yogi-all-rounder-player-all-wickets-of-opposition-were-uprooted-rajnath-singh-kanpur-news-knp679214221","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ऑल राउंडर खिलाड़ी, विपक्ष के सभी विकेट उखड़े : राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ऑल राउंडर खिलाड़ी, विपक्ष के सभी विकेट उखड़े : राजनाथ सिंह
विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर स्थित गायत्री तपोभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राज?
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर/राठ (हमीरपुर)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कस्बे के गायत्री तपोभूमि में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहाकि योगी ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं, इनके सामने विपक्ष के सभी विकेट उखड़ चुके हैं। वहीं राठ कस्बे में जनसभा में कहा विधायक मनीषा अनुरागी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात मजबूती से रखी है। कहाकि बुंदेलखंड के लोग मौका मिलने पर करिश्मा कर सकते हैं।
सुमेरपुर में रक्षामंत्री ने गरीबों, किसानों, युवाओं को लुभाने का प्रयास किया। धारा 370 हटाने व अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के प्रति भाजपा की इच्छाशक्ति पर चर्चा की। कहाकि सपा, बसपा, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। उनकी सरकार बनी तो सुशासन होगा। राशन, घर दवाएं सभी मिलेंगी। कृषि कानून पर मरहम लगाते हुए कहा कि किसानों को समझा नहीं सके तो कानून ही रद्द कर दिया। क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री संवेदनशील हैं और अहंकार रहित हैं।
कहा पार्टी को देखें प्रत्याशी को नहीं, टिकटों में परिवर्तन होता है और उसी के तहत विधानसभा का टिकट बदला गया है। उन्होंने हमीरपुर प्रत्याशी डॉ. मनोज प्रजापति को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। रक्षामंत्री ने कहा भारत अब हर क्षेत्र में सशक्त हो गया है। पड़ोसियों ने अगर अपनी हरकतें नहीं बंद की तो सीमा के इस पार से और सीमा के पार घुस कर मारेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें चीन की मीडिया और सरकार पर भरोसा है। देश की सरकार व मीडिया पर नहीं है। गलवां घाटी का ज्रिक कर कहा कि देश के सैनिकों ने 45 से 50 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। उत्तर प्रदेश में विकास भी तेजी के साथ योगासन कर रहा है। कहाकि जब होगा कानून का शासन, तब विकास करेगा योगासन। वहीं राठ में रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा विकासवादी राजनीति करती है। नवजवानों को रोजगार दिलाया जा रहा है। यहां मंच से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के संसद में बोलने की तारीफ की। उन्होंने हेलीकाप्टर से उतरते ही सबसे पहले स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

सुमेरपुर तपोभूमि मैदान के जनसभा में मौजूद भीड़।- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर तपोभूमि मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों का अभिवादन करते रक्षामंत्री र- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन