फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman tries to hang herself after a fight with her husband in Kanpur

जीते जी मर गया पति: दुल्हन ने सुहागरात पर दी ऐसी धमकी, 75 दिन घुट-घुटकर जिया; फिर जो हुआ भागते हुए पहुंचा थाने

Fri, 13 Feb 2026 09:42 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 09:42 PM IST
सार

कहते हैं कि शादी की पहली रात खुशियों की सौगात लाती है, लेकिन साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के दिल पर उस वक्त आघात पहुंचा। जब नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के समय पति से दूर रहने की बात कही। करीब ढाई महीने तक युवक कड़वा घूट पिए अंदर-अंदर ही घुटता रहा।

विज्ञापन
woman tries to hang herself after a fight with her husband in Kanpur
सुहागरात पर दुल्हन ने दी दूल्हे को धमकी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यह सिर्फ एक शादी की कहानी नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने, डर और असमंजस की परतों में उलझी एक दास्तान है। कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 नवंबर को सात फेरे लेकर शुरू हुई नई जिंदगी की पटकथा कुछ ही घंटों में बदल गई। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात पर उसने पति से दूरी बनाए रखने की बात कह दी। उस एक वाक्य ने दूल्हे के सपनों को जैसे विराम दे दिया।

विज्ञापन

भीतर-ही-भीतर घुटता रहा पति
युवक के मुताबिक, शादी के बाद से ही पत्नी अपने प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। ढाई महीने तक वह चुपचाप हालात समझने की कोशिश करता रहा। परिवार की इज्जत, रिश्तों की मर्यादा और समाज की नजरों के बीच वह भीतर-ही-भीतर घुटता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने की फांसी लगाने की कोशिश
बीते बुधवार को जब उसने एक बार फिर बातचीत से बात सुलझाने की कोशिश की, तो माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने जान देने की धमकी दी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ ही पलों में दरवाजे के भीतर फंदा लगाने की कोशिश की गई। परिवार ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया।

विज्ञापन

पति पहुंचा थाने, मांगी मदद
इस घटना से घबराया युवक गुरुवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई और कथित धमकियों के कुछ प्रमाण भी सौंपे। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को बुलाया गया है और आपसी सहमति से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed