{"_id":"67be1f4429c2fb5af503d6a3","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-car-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123288-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर लगने से महिला की मौत
Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा कस्बा के राजपुर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। पुलिस उनको सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी शिक्षक संजय कटियार उर्फ संजू की पत्नी रश्मि देवी (40) सोमवार को सिकंदरा कस्बे के राजपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भांजे अजय निवासी अमौली की शादी में शामिल होने आईं थीं। मंगलवार सुबह वह पैदल नसीरपुर जा रहीं थीं। तभी राजपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने रश्मि को टक्कर मार दी। हादसे में रश्मि गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं, हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी सिकंदरा ले गईं। वहां डॉ. पवन ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। हादसा कर भागे चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
..................
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
रश्मि की अमौली निवासी बड़ी बहन विमला के बेटे अजय की शादी सोमवार को सिकन्दरा-राजपुर मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। रश्मि के पति संजय प्राइवेट शिक्षक हैं। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के चलते रश्मि भांजे की शादी में शामिल होने अकेली आईं थीं। हादसे में उनकी मौत हो जाने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे हर्ष, उत्कर्ष सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।