फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report

दवा कारोबारी हत्याकांड: क्लोजर रिपोर्ट से अपने दाग धोएगी पुलिस, भाई को देख रो पड़ी शालू, बोली- यह कैसे हो गया?

Sat, 26 Sep 2026 08:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 08:44 AM IST
सार

Kanpur Murder Case:  दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में वारदात के बाद 20 दिनों तक बेगुनाह शालू को जेल में रखने के बाद अब पुलिस अपनी गलती सुधारने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ प्रमुख बिंदुओं के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की गई है, जिससे शालू की रिहाई का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में 20 दिनों तक उनकी बेगुनाह बहू शालू को सलाखों के पीछे रखने वाली पुलिस अब अपनी गलतियां सुधारने में लगी है। शालू की रिहाई कराने के लिए शुक्रवार को विवेचक समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में बैठक की। आठ बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की गई।

विज्ञापन

इसके आधार पर शालू की रिहाई का रास्ता साफ हो सकेगा। हालांकि, क्लोजर रिपोर्ट की भी सबसे अहम कड़ी हत्यारोपी विशाल ही है जिसने पहले शालू और अब सुब्रत का नाम लिया। अब सवाल उठ रहा है कि विशाल कल अगर तीसरे का नाम ले लेगा तब पुलिस क्या करेगी। क्या सुब्रत के लिए भी पुलिस शालू की तरह ही क्लोजर रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

सुब्रत को भी क्लीनचिट नहीं दी थी
बता दें कि पांच सितंबर को दवा कारोबारी की हत्या की गई थी। वारदात के 14 घंटे बाद ही पकड़े गए आरोपी नौकर विशाल ने जैसे ही शालू का नाम लिया पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्यों का पुलिंदा तैयार कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। इसके बाद जब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा, तो पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। हालांकि, सुब्रत को भी क्लीनचिट नहीं दी थी।

विज्ञापन

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

शालू बेगुनाह और सुब्रत गुनहगार निकला
20 दिनों में करीब पांच बार सुब्रत को थाने बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन एक बार भी उसका कबूलनाम तो दूर पुलिस उसके खिलाफ कोई मजबूत साक्ष्य तक नहीं जुटा सकी। बुधवार को पीसीआर के दौरान बंद कमरों में आरोपियों और सुब्रत से हुई कुछ ही घंटों में पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बदल गया। हत्या की साजिश करने वाली शालू बेगुनाह और सुब्रत गुनहगार बन गया।

विज्ञापन

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

बड़ी लापरवाही पर भी, किसी पर कार्रवाई नहीं
एक बेगुनाह महिला को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाला विवेचक कौन था। उसने 24 घंटे में ऐसी कौन सी विवेचना कर दी जिससे शालू अपने ससुर की हत्या की साजिशकर्ता बन गई। अब अगर पुलिस अपनी गलतियां ही सुधार रही है तो क्या इतनी बड़ी लापरवाही पर मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई उचित नहीं है। इससे तो यही संदेश जाएगा पहले जो पकड़ जाए उसे जेल भेजो और बाद में जांच करते रहो।

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

शालू को जेल भेजने के प्रमुख बिंदु

  • विशाल बोला था कि विनीत को मरवाने के लिए शालू ने ही छह लाख की सुपारी दी थी।
  • विशाल के मुताबिक फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी भाभी ने गुमटी से बनवाई थी।
  • गार्ड के मुताबिक शालू ने ही शुभम नाम के व्यक्ति को अपार्टमेंट में एंट्री कराने के लिए कहा था।
  • विनीत शालू पर बंदिशें लगाते थे इसलिए शालू ने उसे मरवा दिया था।

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

शालू को जेल निकलवाने के प्रमुख बिंदु

  • रिमांड में विशाल बोला, भाभी ने नहीं भइया ने मरवाया था विनीत को।
  • फ्लैट में प्रवेश करने के लिए डुप्लीकेट नहीं बल्कि सुब्रत की ओर से दी गई असली चाबी का प्रयोग किया गया था।
  • सुब्रत ने ही शालू को मैसेज कर विशाल का नाम गेट पर शुभम लिखवाने के लिए कहा था।
  • सुब्रत पर 40 लाख का कर्ज था और वह पिता की अय्याशी से आजिज था, इसलिए उसने हत्या कराई।

Kanpur medicine trader murder case Police to clear their name using an eight point closure report
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

भाई से बोली शालू, यह सब कैसे हो गया
रिमांड से लौटने के बाद शालू को इन 20 दिनों में जो हुआ उस पर यकीन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को उससे मिलने जब उसके भाई धीरज अरोरा पहुंचे तो वह उन्हें देखकर फफक पड़ी। उसकी जुबान से यही निकला कि भाई यह सब कैसे हो गया, कुछ समझ में नहीं आ रहा। इसके बाद आंसू पोछते हुए शालू ने अपने बेटे जय की खैरियत पूछी। कहा कि भाई मुझे उससे मिलना है। कब तक उसके पास पहुंचूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed