फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman committed suicide in chitrakoot

10 रुपए की मेहंदी 'छोड़ गई मौत का रंग!'

Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in chitrakoot
डेमाे पिक
चित्रकूट। इलाहबाद जिले के पाठक का पुरवा खीरी निवासी नरेश मिश्रा की पुत्री सोनम का विवाह सन 2016 में मऊ थानाक्षेत्र के हन्ना विनैका निवासी अरविंद तिवारी से हुआ था। रविवार की दोपहर को बाजार से मेंहदी लाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति अपने खेत की ओर चला गया।
विज्ञापन



घर में मौजूद सास पड़ोस के घर एक शादी समारोह की तैयारियों में शामिल होने चली गई। इसी बीच सोनम(23) ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। उसके कोई बच्चे नहीं हैं और मौके पर घर पर कोई नहीं था। जिससे वह काफी देर तक अपने कमरे में बेसुध पड़ी रही।
विज्ञापन



लगभग एक घंटे बाद जब खेत से पति लौटा तो पत्नी की हालत देख चीख पड़ा। उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग व उसकी मां भी आ गई। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। गांव के ही एक प्राइवेट डाक्टर ने उसके मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना पर मऊ पुलिस टीम गांव पहुंची और विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि दस रुपये की मेेंहदी को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर यह घटना हुई है। मृतका के पिता को भी सूचना दी गई है। जो देर रात तक गांव आएंगे। सोमवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, घटना के बाद मृतका के पति ने बताया कि मामूली विवाद था और पत्नी के जहर पीने के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed