{"_id":"5f4e8d2d8ebc3e546e5793e6","slug":"woman-committed-suicide-due-to-not-having-children-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाई, ससुरालियों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाई, ससुरालियों ने बताई ये बात
Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के कंपिल में विवाह के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय वह घर पर अकेली थी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी सत्यपाल की शादी गांव टिकुरियन नगला निवासी महेश चंद्र की पुत्री राधा (26) के साथ 2013 में हुई थी। सत्यपाल के मुताबिक सोमवार शाम वह खेत पर काम करने गया था।
उसकी मां पड़ोसी के यहां पूड़ी बनाने के लिए गई थी। पत्नी राधा (26) घर पर अकेली थी। संतान न होने के अवसाद में राधा ने छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास जब पड़ोसी के घर से आई तो बहू राधा को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
सास के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुत्री के आत्महत्या करने की जानकारी पर पिता महेश बेटे अनुज के साथ पहुंचे। महेश चंद्र ने थाने में सूचना दी कि पुत्री ने संतान न होने से दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। राधा के छह बहनें व एक भाई है।
एक साल पहले भी कोशिश की थी
सात वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने के कारण राधा अवसाद में थी। उसने एक वर्ष पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस दौरान परिजनों ने उसको फंदे से उतारकर जान बचा ली थी।