फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   5,089 candidates skipped the exam in the second phase of the PET.

Farrukhabad News: पीईटी के दूसरे चरण में 5,089 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
5,089 candidates skipped the exam in the second phase of the PET.
फर्रुखाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को 22 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 17,376 अभ्यर्थियों में से 12,297 ही शामिल हुए। जबकि 5,079 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

25 अक्तूबर के बाद शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 6,089 ने परीक्षा दी, जबकि 2,599 अभ्यर्थी गायब रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 8,688 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, इनमें से 6,208 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,480 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

_________
किसी को जीके सरल लगा तो किसी को मैथ ने उलझाया
फर्रुखाबाद। अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र मिला-जुला रहा। किसी को सामान्य ज्ञान (जीके) के सवाल सरल लगे तो किसी को गणित के प्रश्नों ने उलझाए रखा। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों को रीजनिंग और हिंदी के सवाल भी आसान लगे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-20 अविनाथ।
हरदोई जिले के हरपालपुर निवासी अविनाथ ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे। करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन से जुड़े सवालों में कुछ समय लगा। 80 नंबर आ जाएंगे।
फोटो-21 रोशनी।
हरदोई के बिलग्राम की रोशनी ने बताया कि गणित के प्रश्न थोड़े कठिन लगे। कुछ सवाल हल करने में अधिक समय लगा। समय कम होने के कारण सभी प्रश्नों को हल करना चुनौतीपूर्ण रहा।
फोटो-22 स्वतंत्र यादव।
आजमगढ़ के स्वतंत्र यादव ने बताया कि रीजनिंग के सवालों का स्तर सामान्य था। अभ्यास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। कुछ प्रश्न हल करने में समय लगा।
फोटो-23 छमा।
इटावा की क्षमा ने बताया कि गणित के कुछ सवाल कठिन लगे। जो पढ़कर आए थे, उन्हें हल करने कोई दिक्कत नहीं हुई। 100 में 87 प्रश्न हल कर पाई।
_____________

चूड़ियां व तुलसी की माला भी उतरवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। किसी अभ्यर्थी की चूड़ियां उतरवाई गईं तो किसी के गले में पड़ी तुलसी की माला निकलवाई गई। जूते उतरवाकर जांच करने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
जांच में महिला अभ्यर्थियों के हाथों में चूड़ियां मिलने पर उन्हें उतरवाया गया। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों के गले में तुलसी की माला होने पर उसे भी निकलवा दिया गया। इससे कई अभ्यर्थी असहज नजर आए।
------------------
अभ्यर्थियों की बाइकों के ऑनलाइन चालान
फर्रुखाबाद। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर खड़ी बाइकों के ऑनलाइन चालान किए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों को चालान की जानकारी हुई तो उन्होंने रोष जताया। उनका कहना था कि परीक्षा देने के लिए बाइक खड़ी की थी, इसके बावजूद चालान कर दिया गया।

हरदोई जिले के अभ्यर्थी आलोक कुमार व कांशीराम ने बताया कि उनकी परीक्षा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में थी। दोनों ने कॉलेज गेट के बाहर प्रतीक्षालय के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह बाइक के पास पहुंचे तो साथियों ने बताया कि यातायात प्रभारी बाइकों की फोटो खींचकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed