फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A wedding procession featuring tableaus of deities took place, with the marriage of Ram and Sita held at midnight.

Farrukhabad News: देवी-देवताओं की झांकियों के साथ निकली बरात, आधी रात को हुआ राम-सीता विवाह

Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A wedding procession featuring tableaus of deities took place, with the marriage of Ram and Sita held at midnight.
नवाबगंज। कस्बे में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात राम बरात निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और शिवभक्तों के अखाड़े के साथ निकली बरात को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। देर रात तक कस्बे की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा उर्फ नन्हे ने अचरा रोड से हरी झंडी दिखाकर राम बरात रवाना की। भगवान राम-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, हनुमान, भारत माता और भगवान शिव की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बरात में आगे बैंड-बाजे चल रहे थे, जबकि बीच में शिवभक्तों के अखाड़े का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। राधा-कृष्ण की जोड़ी ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम और लक्ष्मण की पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

कस्बे का भ्रमण करते हुए राम बरात रात करीब दो बजे जनकपुरी पहुंची। यहां पंडित अवनीश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान प्रशांत गुप्ता, सत्येंद्र यदुवंशी, प्रमोद मिश्रा, आदेश राठौर, अंटू भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, स्वर्ण स्वरूप भारद्वाज, रघुनाथ, विशाल कश्यप, मनु गुप्ता, नीरज महाजन सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed