फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies; her family alleges murder

Farrukhabad News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman dies; her family alleges murder
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला मोती में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन खिसक गए। भाई ने मारपीट के बाद बहन को जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गांव नगला मोती निवासी नीरज कुमार की पत्नी मंजू (31) की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कन्नौज के गांव भुलभुलियापुर निवासी आलोक कुमार यादव परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। आंगन में शव पड़ा देख मायके वालों ने मारपीट के बाद जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही गांव भुलभुलियापुर निवासी भाई आलोक कुमार यादव ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी कि उसने अपनी बहन मंजू की शादी वर्ष 2013 में नीरज कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से पति व ससुरालीजन दहेज को लेकर बहन का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

बहन के बताने पर वह लोग कई बार समझाने गए लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। 28 अक्तूबर की रात आरोपियों ने उसकी बहन को बांधकर पीटा। 29 अक्तूबर को जहर देकर बहन की हत्या कर दी। भाई आलोक ने बताया कि बहन के दो बच्चों में पुत्री अनुष्का (10) व आरव (7) है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि होने के साथ विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed