फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clothes worth lakhs destroyed in a fire at a sewing factory

Farrukhabad News: सिलाई कारखाने में आग से लाखों का कपड़ा राख

Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clothes worth lakhs destroyed in a fire at a sewing factory
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर स्थित सिलाई कारखाने में शुक्रवार देर शाम आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग से करीब 22 लाख रुपये का सिला और बिना सिला कपड़ा, मशीनें समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बजरिया बेगराज निवासी मोहम्मद हासिम का कुबेरपुर गांव में सिलाई कारखाना है। शुक्रवार को कारखाने में काम बंद था। देर शाम पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं उठता देखा तो हासिम को सूचना दी। उनके पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अलीगंज से भी दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हासिम ने बताया कि कारखाने में कुर्ती, पायजामा और लोअर सिलने का काम होता था। आग से करीब 15 लाख रुपये का सिला हुआ और सात लाख रुपये का कच्चा कपड़ा जल गया। मशीनें और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed