फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the burnt transformer was not replaced, the effigy of the energy minister was burnt at the sub-centre

Kanpur News: फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर उपकेंद्र पहुंच जलाया ऊर्जा मंत्री का पुतला

Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When the burnt transformer was not replaced, the effigy of the energy minister was burnt at the sub-centre
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा का फुंका ट्रांसफार्मर चार दिन बाद भी नहीं बदला गया। इस पर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग शुक्रवार सुबह ऊर्जा मंत्री का पुतला लेकर उपकेंद्र पहुंच गए। प्रदर्शन कर पुतला आग के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची और समझाया तो ग्रामीण घरों को लौट गए। जेई ने जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने की बात कही है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने पर दूसरे दिन बदलने का नियम है। मगर जेई वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना तत्काल नहीं देते हैं। बल्कि सूचना देरी से दी जाती है। इसकी वजह से ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदल पाता है। गजनेर में 63 केवी ट्रांसफार्मर 26 अगस्त की रात में फुंक गया था। इससे करीब सौ घरों की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना उपकेंद्र में दी गई थी। 27 अगस्त को धनंजय सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1976 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो लोगों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन

लोग ऊर्जा मंत्री का पुतला बनाकर उपकेंद्र पहुंच गए। नारेबाजी की और पुतला जलाया। राजेश सचान, गोलू कठेरिया, नरेश चक, श्यामजी संखवार, रंजीत सोनकर सहित कई महिलाएं भी मौजूद रही। लोगों ने कहा कि उमस भरी गर्मी में उपकरण ठप है। पेयजल किल्लत भी बनी है। इधर सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक पुतला जल गया। पुलिस के समझाने पर लोग घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस फोर्स को भेजा गया था। पुलिस के समझने पर लोग शांत होकर वापस लौट गए। अवर अभियंता मयंक सिंह राठौर ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आ रहा है। देर शाम तक ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा। उन्हाेंने उपकेंद्र परिसर में पुतला दहन की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed