फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Western disturbance will come today, hailstorm may occur in many cities of UP tomorrow and day after tomorrow

Weather Update: आज आएगा पश्चिमी विक्षोभ, यूपी के कई शहरों में कल-परसों पड़ सकते ओले

Fri, 27 Dec 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 27 Dec 2024 12:01 AM IST
सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में कल और परसों ओले पड़ सकते हैं। धुंध और कोहरा बना रहेगा।

विज्ञापन
Western disturbance will come today, hailstorm may occur in many cities of UP tomorrow and day after tomorrow
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलों के रहने और हवा का रुख उत्तर-पूर्वी होने की वजह से दिन और रात का पारा चढ़ गया है। माहौल में नमी बने रहने से ठंडक भी बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को पहुंच जाएगा। इसके साथ एक नया चक्रवाती घेरा भी चल रहा है। इससे माहौल में नमी बढ़ेगी। इससे ओलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। धुंध और कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन


बादलों और शुष्क हवा की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री अधिक रहा है। उत्तर-पूर्वी शुष्क हवाओं ने गलन में कमी ला दी। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव की वजह से माहौल में नमी 95 प्रतिशत हो गई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी ईरान और अफगानिस्तान में है। शुक्रवार को पहुंचेगा। यह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है। इसके साथ आ रहा चक्रवाती घेरा अरब सागर की नमी ला रहा है।
विज्ञापन

बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 और 29 दिसंबर को कानपुर परिक्षेत्र में आने की उम्मीद है। इससे परिक्षेत्र में हल्की और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम श्रेणी की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होने पर ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। सरसों की फसल को भी बारिश से फायदा होता है। गुरुवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर 270 मीटर रही है।

 

तापमान
अधिकतम- 24.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed