फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: When the winds collided, a storm arose, it rained

Weather Update: आपस में टकराईं हवाएं तो चली आंधी, बरसे मेघा, 13 तक मौसम रहेगा खुशनुमा

Thu, 10 Apr 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

Weather Update News: न्यूनतम पारा 24 घंटे में पांच डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रैल तक मौसम खुशनुमा रहेगा। हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: When the winds collided, a storm arose, it rained
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और पश्चिमी विक्षोभ का असर लेकर अलग-अलग आईं हवाएं आपस में टकरा गईं। इससे विभिन्न मौसमी गतिविधियों में आपस में संपर्क हो गया और मौसम बदल गया। हवाओं ने गति पकड़ी, अंधड़ चले और बेमौसम बारिश हो गई। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर परिक्षेत्र में 7.4 मिमी बारिश हुई है। हवाओं की टकराहट का असर अभी 13 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


गुरुवार तड़के गरज-चमक के साथ आए बादल बरस पड़े। तेज हवाओं ने कानपुर परिक्षेत्र पर बादलों के जमावड़े को और बढ़ा दिया। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दो-तीन दिन से बढ़ी तपिश हल्की हो गई, लेकिन अधिकतम तापमान पर अधिक असर नहीं आया। दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम बदलने की वजह से रात का तापमान 5.4 डिग्री नीचे आ गया। फिर भी सामान्य औसत से 1.1 डिग्री अधिक रहा है। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी तीन दिन तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

 

Weather Update: When the winds collided, a storm arose, it rained
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब भी सक्रिय है। इससे चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर एक और चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा कई स्थानों पर बादलों की शृंखला बनी हुई है। कानपुर परिक्षेत्र में धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।

बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से उद्योगों को भारी नुकसान
आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ तारों पर गिर पड़े। इससे छह से सात घंटे तक बिजली गुल रही। औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह साढ़े छह बजे बिजली गुल हुई जो दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। इससे उद्योगों में सुबह की पाली में उत्पादन ठप रहा।

 
विज्ञापन

Weather Update: When the winds collided, a storm arose, it rained
गेहूं की गट्ठर बांधते किसान - फोटो : अमर उजाला
नाले-नालियां चोक, सड़कों पर भरा पानी
अधिकांश नालों-नालियों के चोक होने के कारण बारिश के दौरान निरालानगर, गोविंदनगर समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश खत्म होने के बाद जब लोग सड़कों पर निकले तो उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फसलें गिरीं, खेतों में भरा पानी, किसान परेशान
तेज आंधी के कारण फसलों का अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। गेहूं की खड़ी फसलें बारिश-आंधी के कारण गिर गई हैं। खेतों में पानी भरने से वहीं मूंग, उड़द, टमाटर, खरबूजा की फसलें पानी में डूब गईं।

तापमान
अधिकतम- 38.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed