फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water

रजबहे की पटरी कटने से खेत जलमग्न, गांव में भरा पानी

Sat, 15 Aug 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
water
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। शिवराजपुर नगर पंचायत और बिलहन गांव में रजबहे की पटरी कटने से गांव के कई वार्डों में पानी भर गया। ग्रामीणों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से रजबहे की पटरी कटी थी। सूचना सिंचाई विभाग के अफसरों को दी गई। सुनवाई न होने पर ग्रामीणों से स्वयं मेहनत मशक्कत कर जैसे-तैसे पटरी दुरुस्त की।
विज्ञापन

गुरुवार की रात बिलहन गांव के पास रजबहे की पटरी अचानक कट गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेत और गलियों पानी भरा देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी। लेकिन सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं एकजुट होकर बोरियों में मिट्टीभर कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया। हालांकि बिलहन गांव के दर्जनों ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा धान फसल जलमग्न होने के साथ प्रमुख मार्ग, गलियां, नाला-नाली और कई घरों में पानी भर गया। शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक और सात सहित कई गलियां भी पानी से जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

चौबेपुर के प्रतापपुर गांव के सामने निचली गंग नहर में एकाएक पटरी कट जाने से क्षेत्र में जलभराव शुरू हो गया। गांव की ओर तेजी से बढ़ रहे पानी को देख ग्रामीण में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जलभराव से घबराए ग्रामीणों ने नहर पट्टी पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से जाकर समस्या बताई। ठेकेदार ने मौके पर जेसीबी भेजकर पटरी को बंधवाया। जिससे पानी का बहाव रुका।

ोटो

ोटो- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed