फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HIGHLIGHTS : एक था कानपुर वाला विकास दुबे, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 10 Jul 2020 08:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 08:59 PM IST
खास बातें

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था। यहां पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter live updates
कानपुर के भैरव घाट पर हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:56 PM, 10-Jul-2020

विकास की पत्नी रिचा ने मीडिया पर लगाया पति को मारवाने का इल्जाम

विकास दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया गया। अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी रिचा अचानक मीडिया पर भड़क गई, सब पर मिलकर पति को मरवाने का आरोप लगाया।
07:55 PM, 10-Jul-2020

शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता ने विकास के एनकाउंटर पर जताई संतुष्टि

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किए जाने की सूचना मिलते ही शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिखे। उन्होंने पत्रकारों से यूपी पुलिस की न केवल तारीफ की बल्कि मुख्यमंत्री की भी सराहना की।
विज्ञापन
07:49 PM, 10-Jul-2020

विकास के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रही कई थानों की फोर्स

विकास दुबे का शव का शाम सवा सात बजे भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह पहुंचा, वही हुआ अंतिम संस्कार। वहां अंतिम संस्कार में इस कुख्यात बदमाश का सिर्फ एक रिस्तेदार ही पहुंचा। कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
07:43 PM, 10-Jul-2020

विकास की पत्नी बोली- जरूरत पड़ी तो अब मैं बंदूक भी उठाऊंगी

विकास की पत्नी रिचा ने अपने पति के अंतिम संस्कार के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मैं बंदूक भी उठाऊंगी।
07:28 PM, 10-Jul-2020

मीडिया कर्मियों पर भड़की विकास की पत्नी रिचा

विकास के अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी मीडिया कर्मियों पर भड़की, बोली- जिसने जैसा सलूक किया है वैसा ही सबक सिखाऊंगी।
07:25 PM, 10-Jul-2020

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के मीडिया कवरेज पर पुलिस की रोक

विकास दुबे का अंतिम संस्कार कानपुर के भैरव घाट पर हो रहा है लेकिन पुलिस वहां मीडिया को जाने से रोक रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:18 PM, 10-Jul-2020

पिता ने विकास दुबे के अंतिम संस्कार में जाने किया इनकार

"हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। (सवाल-क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे?) मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की": #विकास_दुबे की मौत पर उनके पिता
 
07:15 PM, 10-Jul-2020

कानपुर के भैरव घाट पर किया जा रहा है विकास दुबे का अंतिम संस्कार

कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। मौके पर उसकी पत्नी रिचा, बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद हैं। 
07:13 PM, 10-Jul-2020

पुलिस के एनकाउंटर पर उठ रहे कई सवाल

दुर्घटना को किसी ने देखा ही नहीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में एक राहगीर बता रहा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, मगर पुलिस की कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटी थी।
07:07 PM, 10-Jul-2020

पुलिस के एनकाउंटर पर उठ रहे कई सवाल

दुर्घटना को किसी ने देखा ही नहीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में एक राहगीर बता रहा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, मगर पुलिस की कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटी थी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed